Scroll Top

Explore Tawang (April 6, 2024)

explore-tawang-april-6-2024

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • जिस खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर पर हम आपको आज ले जाने वाले हैं, उसका नाम बताने से पहले चलिए इसकी खूबसूरती के दीदार कर लेते हैं। ये बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है अरुणांचल प्रदेश में। जो अपने नार्थ में चीन से , ईस्ट में भूटान से सटा हुआ बॉर्डर city है, इसके अलवा अपने वेस्ट में ये सेला माउंटेन range से घिरा हुआ है ।
  • अरुणांचल प्रदेश में मौजूद इस खूबसूरत जगह पर मुख्य रूप से मोनपा जनजाति के लोग रहते हैं ….. जितनी रोचक और खूबसूरत ये जगह है उतना ही दिलचस्प और adventures है यहाँ पहुँचने का रास्ता..जो कई दर्रे यानि माउंटेन passes से होकर गुज़रता है , जिनमें से एक सेला पास भी है, जो दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल रोड है। यहाँ पहुँचने पर स्थानीय लोग काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत करते है। यहां की सुंदर झीलें और शांत झरने अपनी नेचुरल ब्यूटी की छटा बिखेरती हैं, जबकि यहां के भीड़-भाड़ वाले बाजार और साहसिक खेल, पर्यटकों को रोमांच और खुशियों से सराबोर कर देते हैं।
  • ये unexplored डेस्टिनेशन है तवांग। यहाँ का सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र, तवांग मठ दुनिया भर में बोध समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय है। समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंची एक पहाड़ी के शिखर पर स्थित, यह मठ भारत का सबसे बड़ा मठ है। इस मठ को पूरी तरह explore करने के लिए एक दिन पूरा चाहिए क्यों कि बहुत कुछ है यहाँ देखने के लिए।
  • इसके अलावा यहाँ जाने पर तवांग युद्ध स्मारक पर ज़रूर जाये..जो की एक स्तूप (बौद्ध तीर्थस्थल) है, जिसे उन भारतीय शहीदों की स्मृति में बनाया गया था जो 62 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए थे। इसके अलावा तवांग से 35 किलोमीटर दूर है बुमला पास जो इंडो-चीन बॉर्डर एरिया है ..यहाँ जाने लिए डे परमिट की ज़रुरत होती है जो लोकल कैब्स owner और होटलस भी arrange कर देते हैं। इसके लिये आपके पास फोटो ID होना चाहिए। सैर सपाटे के अलावा शौपिंग के लिए यहाँ बनी दरिया, शौल्स काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहाँ के ट्राइबल community द्वारा बनाए गए हेंडीक्राफ्ट आइटम्स भी खरीदे जा सकते हैं, जो अपनी सालों पुराणी craftmanशिप का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं। यहाँ का जनजातीय समाज, मोनपा, दूध और दूध के उत्पादों के बहुत शौकीन होते हैं। सुएजा या मक्खन की चाय मोनपा का फेमस ड्रिंक है। चांग यहाँ का लोकल अल्कोहल है जो चावल, मक्का, जौ और बाजरा से बनाया जाता है। यहाँ पर मोमोस पारंपरिक स्टाइल में सर्व किए जाते हैं। इसके अलावा मोनपा,थुप्पा यहाँ के कुछ और फेमस cuisine है जिन्हें ज़रूर आजमाया जाना चाहिए। नार्थ ईस्ट रीजन में बढ़ते infrastructure development का असर यहाँ भी देखा जा सकता है…इस जगह के पोटेंशियल को देखते हुए कई यहाँ नए होटल बिल्ड हो रहे हैं साथ ही होम स्टे और रिसॉर्ट्स के कए आप्शन यहाँ उपलब्ध है।

More from Trav Talk:

Clear Filters

This will close in 0 seconds