Scroll Top

Explore Nako (May 25, 2024)

explore-nako-may-25-2024

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • आज ट्रेवल टीवी में एक बार फिर चलते हैं हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में और इस बार हमने चुना है एक ऐसे डेस्टिनेशन को जो अभी तक पूरी तरह से unexplored है लेकिन अपनी खूबियों और यूनिकनेस से एक ऐसा experience देता है जो travellers को यहाँ पहुँचने पर एक नई दुनिया का अहसास करता है
  • आज बात नाको की
  • नाको हिमाचल के किन्नोर में एक छोटा सा गाँव है। नाको जाना जाता है यहाँ मौजूद झील से। नाको झील अपनी नेचुरल ब्यूटी और अपने आस पास स्थित कल्चरल और हेरिटेज महत्व के जगहों के कारण के परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
  • यह झील 3662 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो विलो और चिनार के पेड़ों से घिरी हुई है। इसके साथ ही नाको झील 4 तिब्बती मंदिरों से भी घिरी हुई है। मंदिर के नजदीक, चार गुफाएं भी हैं, जिससे जुड़ीं रोचक कहानियों को वहीँ जाकर सुनना और इन अद्भुत गुफाओं को experience करना काफी दिल्चस्प होता है।
  • नाको की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक है क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। विंटर में यहाँ जाना recommendable नहीं होता।
  • नाको झील की सैर के लिए इनर लाइन से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है क्योंकि यह स्थान तिब्बत सीमा के काफी करीब है। इनर लाइन परमिट रिकांग पियो और शिमला में ADM कार्यालय में जारी किए जाते हैं।
  • यह कोई शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है. हालाँकि त्योहारों के दौरान ऊनी कपड़े और तिब्बती बौद्ध कलाकृतियाँ अच्छी खरीदारी होती हैं। नाको अपने सेब के बगीचे के लिए प्रसिद्ध है और ताजे सेब खरीदने लायक हैं।

More from Trav Talk:

Clear Filters

This will close in 0 seconds