Scroll Top

Explore Morni (July 27, 2024)

explore-morni-july-27-2024

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • आज ट्रेवल टीवी में एक्स्प्लोर करते हैं एक हिल स्टेशन जो भारत के उस राज्य में है जो अभी तक टूरिज्म मैप पर अपनी जगह नहीं बना पाया है। हिल स्टेशन का नाम है मोरनी और राज्य है हरियाणा।
  • चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 1,220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नैनीताल की तरह ही इस हिल स्टेशन की खूबसूरती पर चार चाँद लगाती है यहाँ मौजूद झीले। और क्या कुछ खास है हिल स्टेशन पर और कैसे प्लान की जा सकती है यहाँ छुटियाँ जानते हैं आज के एपिसोड में।
  • हरियाणा के इकलौते हिल स्टेशन यानी मोरनी हिल्स पर दो से तीन दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है। एक शानदार वेकेशन स्पॉट होने के साथ साथ मोरनी हिल्स एक पुरातात्विक महत्व का स्थल भी हैं, जहां आप ठाकुर द्वार मंदिर में 7वीं शताब्दी की नक्काशी देख सकते हैं।
  • ये हिल स्टेशन ट्रैकिंग और बर्ड वात्चिंग के शौकीनों के लिए भी एक आइडियल डेस्टिनेशन है वॉलक्रीपर, क्रेस्टेड किंगफिशर, बार-टेल्ड ट्रीक्रीपर, ब्लू पीफॉवल, हिमालयन बुलबुल और ओरिएंटल टर्टल डोव बर्ड्स यहाँ बड़ी तादात पर देखी जाती हैं।
  • मोरनी हिल्स पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई एक्टिविटीज मौजूद हैं। झील में बोटिंग तो यहाँ पर्यटकों के लिए must है साथ ही फारेस्ट वाक का चलन भी धीरे धीरे इस इलाके में बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा यहां कई ट्रैकिंग पॉइन्ट भी हैं, जो एडवेंचर लवर्स का favourite स्पॉट बन सकता है।
  • कुछ और एडवेंचर के लिए आप मोरनी पहाड़ियों के करीब बहने वाली घग्गर नदी के किनारे walk भी कर सकते हैं। यहां एक एडवेंचर पार्क है, जहां टूरिस्ट रोप क्लाइम्बिंग, कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, रैपलिंग जैसी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। साथ ही छोटे बच्चे यहाँ गेम्स और राइड्स का भी मज़ा ले सकते हैं।
  • मोरनी हिल्स का मौसम गर्मियों में गर्म और सूखा और सर्दियों में ठंडा और सुहावना होता है। बारिश का मौसम जुलाई से सितंबर तक होता है। इसलिए जुलाई से लेकर मार्च तक यहाँ ट्रिप प्लान किया जा सकता है।
  • इस हिल स्टेशन पर लोकल cuisine बहुत शान के साथ सर्व किया जाता है , जिसमें मक्के की रोटी, सरसों का साग, दाल बाटी चूरमा, और गुड़ और मक्के की रबड़ी जैसी लोकल dishes शामिल है।
  • Regenta place, माउंटेन quail, रॉयल हट्स रिसॉर्ट्स, बुशमैन माउंटेन, रेडवुड रिसॉर्ट्स और होटल नॉर्थ पार्क यहाँ पर मौजूद कुछ बेहतरीन होटल्स में से एक है।
  • मोरनी हिल्स चंडीगढ़ शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मोरनी हिल्स पहुंचने का सबसे अच्छा

More from Trav Talk:

Clear Filters

This will close in 0 seconds