Scroll Top

Explore सिल्क रूट सर्किट (April 26, 2025)

explore-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%9f-april-26-2025

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • अगर आप भीड़ भाड़ से दूर, भारत के उन हिस्सों में जाना चाहते हैं जहाँ प्रकृति आज भी अपनी असली खूबसूरती में है – तो ये यात्रा आपके लिए है। पश्चिम बंगाल के शांत शहर सिलिगुड़ी से शुरू होकर सिक्किम की वादियों में बसे गंगटोक, बर्फ से ढकी चांगू झील, सीमा रेखा पर स्थित नाथूला पास, और ऐतिहासिक ज़ुलुक-पदमचेन तक की यह यात्रा, एक अनदेखे भारत को दिखाती है।
  • यात्रा की शुरुआत बागडोगरा एयरपोर्ट या न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से हो सकती हैं …. यहां से गंगटोक की दूरी लगभग 120 किमी है रास्ते में तीस्ता नदी का साथ और पहाड़ों की हरियाली इस सफर को रोमांचक बना देती है।
  • गंगटोक न सिर्फ सिक्किम की राजधानी है, बल्कि यह हिमालयी संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का मेल है।गंगटोक में Rumtek Monastery,Tashi View Point, Banjhakri Waterfalls visit किया जा सकता है।
  • गंगटोक में Mayfair Spa Resort & Casino,The Elgin Nor-Khill में क्लासिक सिक्किमी experience ले सकते हैं।
  • गंगटोक से चांगू झील की दूरी करीब 40 किमी है। अप्रैल से जून और अक्टूबर से दिसंबर तक का समय यहाँ घूमने के लिए बेस्ट है।
  • यहाँ से कुछ किलोमीटर आगे स्थित है नाथूला पास जो भारत-चीन सीमा का एक ऐतिहासिक गेटवे, जो कभी प्राचीन सिल्क रूट का हिस्सा था।
  • नाथूला से आगे बढ़ते हुए आप पहुंचेंगे ज़ुलुक। ये छोटा-सा पहाड़ी गांव कभी चीन और भारत के बीच चलने वाले सिल्क रूट का अहम पड़ाव था। ज़ुलुक में Thambi View Point, Nag Temple ज़रूर visit करें। Voages Glen Resort यहाँ की सबसे बेहतरीन प्रॉपर्टीज में से एक है।
  • ज़ुलुक से थोड़ी ही दूरी पर है पदमचेन, जो ऊंचाई पर बसा एक सुरम्य गाँव है। यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य अद्भुत होते हैं।
  • इस पूरी ट्रिप के लिए 6 दिन पर्याप्त हैं।
  • ऑक्सीजन की कमी वाली जगहों पर बुजुर्ग और बच्चों को विशेष ध्यान दें। गर्म कपड़े, दवाइयाँ और कैश साथ रखें। नेटवर्क सीमित रहता है, BSNL और Jio ही कुछ क्षेत्रों में चलते हैं। नाथूला और चांगू के लिए परमिट पहले से बुक करवाएं
  • यह यात्रा एक रोड ट्रिप से बढ़कर है एक ऐसा अनुभव, जिसे आप हमेशा अपने दिल में संजो कर रखेंगे।

More from Trav Talk:

Clear Filters