Scroll Top

All About Kannur (March 2, 2024)

all-about-kannur-march-2-2024

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • केरल अपनी सुन्दरता, अपनी संस्कृति और अपनी परम्परों के लिए भारत में ही नहीं पूरे वर्ल्ड में काफी फेमस है। यही कारण है हर साल इनबाउंड टूरिस्ट की बड़ी तादाद देश के इस हिस्से का रुख करती है। आज के ट्रेवल टीवी के एपिसोड में हम बात करेंगे केरल में मौजूद एक यूनिक डेस्टिनेशन कन्नूर की।
  • कन्नूर को अक्सर अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण केरल का ताज कहा जाता है। यह स्थान अपने मंदिरों और किलों के लिए भी प्रसिद्ध है। अपने गोल्डन सैंड वाले अद्भुत सी beaches और थैय्यम देवी के प्रसिद्ध लोक कला रूपों की ओर टूरिस्ट खासा आकर्षित होते है। तो चलिए आज बात कनूर की।
  • सबसे पहले कन्नूर के आस पास कुछ खास experience और sights एक्स्प्लोर करते हैं। कन्नूर से 3 किमी दूर स्थित है कन्नूर का किला या सेंट एंजेलो का किला जो यहाँ का एक प्रमुख अट्रैक्शन है, जिसे भारत के पहले पुर्तगाली वायसराय डोम फ्रांसिस्को डी अल्मेडा ने 1505 में बनवाया था। टूरिस्ट सप्ताह के हर दिन सुभ 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच इस किले को विजिट कर सकते हैं।
  • कन्नूर अपने प्राचीन समुद्र तटों के लिए भी प्रसिद्ध है और इन सब में सबसे लोकप्रिय मुजप्पिलंगड beach है, इस लंबे समुद्र तट पर सेल्फ ड्राइव करना वास्तव में एक रोमांचकारी अनुभव है और कन्नूर जाने पर इस इस experience ज़रूर किया जाना चाहिए। वहीँ एज़हारा बीच शहर के बेहद खूबसूरत sea beaches में से एक है जो नारियल के ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ काफी attractive लगता है।

More from Trav Talk:

Clear Filters

This will close in 0 seconds